श्रीकांत पुरोहित, देवास ( मप्र ), NIT;
कन्नौद तहसील के कासरनी नदी में नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्नौद के वार्ड 10 के रहने वाले आकाश पिता पवन बकोरे 15 वर्ष सोमवार को दोपहर करीब 2.30 बजे अपने दोस्तों के साथ बुरूट खेड़ा स्थित कासरनी नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से आकाश डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। शासकीय अस्पताल में पोस्ट मार्टम के पश्चातवशव को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ कर दी है।
