हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने हरदा कृषि उपज मंडी का औचक निरिक्षण कर एडीएम से मिलकर समस्याओं के निराकरण पर की चर्चा | New India Times

जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मप्र ), NIT; ​हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने हरदा कृषि उपज मंडी का औचक निरिक्षण कर एडीएम से मिलकर समस्याओं के निराकरण पर की चर्चा | New India Timesविधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने हरदा कृषि उपज मंडी का औचक निरिक्षण किया एवं किसनों, व्यापारियों एवं हम्मालों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानी। किसानों द्वारा विक्रय कृषि उपज का भुगतान प्राप्त नही होने, तुवर का खरीदी केन्द्र खोले जाने आदि के संबंध में अवगत कराया गया। हरदा विधायक निरिक्षण के बाद कलेक्टर कार्यालय पहुंचे एवं निरिक्षण के दौरान जो खामियां पाई गईं उसके संबंध में जिले के ए.डी.एम. से मुलाकात कर अवगत कराया और शीघ्र उनका निराकरण कराये जाने के संबंध में अपनी बात रखी। ​हरदा विधायक डॉ रामकिशोर दोगने ने हरदा कृषि उपज मंडी का औचक निरिक्षण कर एडीएम से मिलकर समस्याओं के निराकरण पर की चर्चा | New India Timesहरदा विधायक के निजी सचिव रमेश मसकोल द्वारा बाताया गया कि विधायक डॉ0 दोगने द्वारा निरिक्षण में व्याप्त समस्याओं के संबंध में पत्र भी लिखा और जाकर समस्याओं का निराकरण किया। पत्र में की गई कार्यवाही से अवगत कराये जाने के संबंध में उल्लेख किया गया है। हरदा विधायक ने कलेक्टर हरदा को लिखे पत्र में मुख्यतः  किसानों को कृषि उपज विक्रय का भुगतान नहीं हो पाने का मुद्दा उठाया  है। समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का समय 30 जून है। इस तिथि को आगे बढाए जाने की मांग भी की गई है। वेयर हाऊस की कमी होने से क्रय कृषि उपज का भंडारण नहीं हो पा रहा है। समर्थन मूल्य पर क्रय कृषि उपज का परिवहन नही होने से परेशानी उत्पन्न होती है। 

तुवर का खरीदी केन्द्र हरदा रखा जाये। लाल तुवर का खरीदी केन्द्र खिरकिया रखा गया है जिससे हंडिया, टिमरनी व रहटगांव के किसानों को लम्बी दूरी तय करना होती है। हरदा जिला मुख्यालय होने के साथ ही सभी दूर के किसानों के लिए मध्य में पड़ेगा। 
इस अवसर पर हरदा विधायक के साथ बालकृष्ण पाटील, आनंद पटेल, राधेष्याम सारन, कमल बाष्ट, अनिल मेहरिया, धर्मेन्द्र चौहान, योगानंद राजपूत, सहित व्यापारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।     

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.