भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT;
मोदी सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में पूरे देश में “मोदी फेस्ट” नाम से समारोहों का आयोजन किया जा रहा है उसी कड़ी में बीकानेर में वर्द्धजन भ्रमण पथ पर हुए आयोजन का आज समापन भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मधुरिमा सिंह के नेतृत्व में किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मधुरिमा सिंह, जिला महामंत्री सुधा आचार्य, सुमन जैन के साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या डॉ मीना आसोपा सहित पदाधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया और कार्यक्रम में अध्यक्ष मधुरिमा सिंह ने मोदी सरकार की तीन वर्ष की विशिष्ट उपलब्धियों तथा अनेकानेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
जिला महामंत्री और साहित्यकार सुधा आचार्य ने कविता “म्हारे बीजेपी रो राज घणौ ही सवायौ” माध्यम से भाजपा सरकार की यशोगाथा का गुणगान करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार घोटाले की सरकार थी जबकि भाजपा सरकार “सबका साथ,सबका विकास” में विश्वास रखती है।
कार्यक्रम में मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मी सोढा,मंजूलता रावत, वंदना भारद्वाज ,मंत्री विनिता तैलंग,कोषाध्यक्ष अंजू जैन, अन्नपूर्णा स्वामी, विजयलक्ष्मी, रानी बाजार मंडल अध्यक्ष प्रोमिला गौतम ,गुलाब कंवर ,गोमती तंवर और कामिनी भोजक सहित भाजपा महिला मोर्चा से जुडी महिला शक्ति मौजूद रही।
