शाहनवाज़ खान, विदिशा/भोपाल (मप्र), NIT:

विदिशा के लटेरी में कोरोना महामारी के बढ़ती बीमारी व लॉक डाउन से गरीब, देहाड़ी, असहाय, पीड़ितो का जीवन बेहद दुःखद हो गया है, जिससे दुःखी होकर समाज सेवी सुनील कुमार ने क्षेत्र के समाज सेवियों से मानवता बचाओ, देश बचाओ पहल की अपील की, जिससे समाज के लोगों को सेवा करने के लिए जोड़ा जा सकता है, ओर मानवजाति की रक्षा करने के लिए ये एक बेहतर मौका है, जिसे दुनिया याद करेगी, जो आने वाले समय मे मानवता के दुश्मनों के मुंह पर तमाचा होगा।
जिस पर नगर लटेरी के युवा नेता नीरज अग्रवाल ने मानवता बचाओ देश बचाओ पहल को आगे बढ़ाने के लिए
नगर लटेरी में ग़रीब,असहाय, पीड़ित, दिहाड़ी, मजदूरो को लगभग 150 लोगो का खाना वितरित किया गया, जो नगर लटेरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के थे जिसका शुभारंभ सुनील कुमार आदिवासी के साथ युवा समाज सेवी आशुतोष पंथी, शाहरुख मालिक, ब्रजेश, धानुक शामिल हुये।
नीरज अग्रवाल ने कहा मेरा प्रयास है नगर लटेरी में कोई भूखा न रहे, न भूखा सोये, मैं नगरवासियों के लिए हर संभव मदद करने के लिए बाध्य हूँ।
