सागर जिले के देवरी नगर में 100 बिस्तर वाला कोविंड केयर सेंटर का हुआ शुभारंभ, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल व देवरी बिधायक हर्ष यादव द्वारा किया गया शुभारंभ | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

सागर जिले के देवरी नगर में 100 बिस्तर वाला कोविंड केयर सेंटर का हुआ शुभारंभ, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल व देवरी बिधायक हर्ष यादव द्वारा किया गया शुभारंभ | New India Times

देश प्रदेश मे फैली इस कोरोना महामारी से लडने के लिये सागर जिले के देवरी नगर मे कोरोना महामारी के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिये सरकार, प्रशासन तथा समाजसेवी आगे आकर सहयोग कर कोरोना मरीजों के बचाव हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। शासन द्वारा जिले के प्रत्येक ब्लाक में कोविड केयर सेन्टर खोलने के आदेश दिये गये हैं जिसमें प्रशासन क्षेत्र व नगर तथा पंचायत स्तर पर जनप्रतिनिधियों के सहयोग से कोविड सेन्टर खोलने के निर्देश दिये गये है जिनमें प्रत्येक ब्लाक स्तर पर कोविड सेन्टर होने से वहां के कोविड पॉजीटिव मरीजों को जिले की हास्पिटल में न जाना पडे और स्थानीय स्तर पर कोरोना मरीजों को उपचार की सुविधा मिल सके। इसी आदेश को अमल में लाने के लिये सागर जिले के देवरी नगर में शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल देवरी के छात्रावास में करीब 100 विस्तर का कोविड केयर सेन्टर खोला गया है जिसका शुभारंभ दमोह सांसद व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव तथा सांसद प्रतिनिधि व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मयंक चौरसिया ने किया। इसी दौरान देवरी बिधायक हर्ष यादव ने कहा कि कोविड सेन्टर में किसी को कोई परेशानी न हो कोविड मरीजों को सर्व सुविधा उपलब्ध रहे इसका प्रयास करूंगा। मेरी जिस स्तर पर आप सब को जरूरत पडेगी मैं हमेशा 24 घंटे आप सभी के साथ तत्पर खडा़ रहूंगा. मैं हमेशा क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में साथ खडा हूं। वहीं सांसद प्रतिनिधि मयंक चौरसिया ने कहा कि मैं और मेरी टीम कोविड सेंटर की व्यवस्थाओं व अन्य कार्य के लिये जरूरत पडने पर हमेशा मदद के खड़ी हुई है जब भी प्रशासन का निर्देश मिलेगा मदद के लिय कंधे से कंधा मिलाकर जनहित कार्य तथा कोविड सेंटर में भर्ती मरीजों के सहयोग के लिये तत्पर खडा रहूंगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article