मोहम्मदी तहसील सभागार में हुई बैठक, कोविड प्राइमरी रिलीफ सेंटर बनाने पर बनी सहमति | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

मोहम्मदी तहसील सभागार में हुई बैठक, कोविड प्राइमरी रिलीफ सेंटर बनाने पर बनी सहमति | New India Times

मोहम्मदी तहसील सभागार में एक बैठक उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला की अध्यक्षता में हुई जिसमें कोरोना के बढते मामलों को देखते हुऐ जागरूकता अभियान के साथ साथ मीडिया से सकारात्मक समाचार की अपील की। वही बैठक में शुगर फैक्ट्री से सेनेटाइजर सहित अन्य सहयोग लेने की बात भी हुई। साथ ही दून पब्लिक स्कूल में 20 बेड का प्राइमरी रिलीफ सेंटर कोविड के बनाने का निर्णय लिया गया, जिसकी जिम्मेदारी लेते हुए विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मोहम्मदी मे आ रही दिक्कतों को देखते हुऐ एक कोविड प्राइमरी सेंटर एक दो दिन में शुरू कराया जाएगा, जिसमें डाॅक्टर, ऑक्सीजन, दवाइयों, एम्बुलेंस सहित सभी सुविधाएं मौजूद रहेंगी. उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि सभी लोग इसमें सहयोग करें साथ ही सभी लोग मास्क लगाएं। जो 2 दिन की बंदी की गई है उसका सभी लोग शत-शत पालन करें, उपजिलाधिकारी स्वाति शुक्ला ने प्राइमरी रिलीफ सेंटर मे पूर्ण सहयोग करने की बात कही। उन्होंने अपील करते हुऐ कहा कि कोरोना गाइड लाइन का सभी पालन करे। वही नगर पालिका से फागिंग और सेनेटाइजर छिडकाव की बात कही। इस बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदी और पसगवां के डाक्टरों ने भी सहयोग की बात कही। वहीं मीडिया ने भी पूर्ण रुप से सहयोग करने की बात कही। बैठक में डा. सुरेंद्र कुमार सिंह, डा.आशीष मेहरोत्रा, सीएससी मोहम्मदी से डॉ रमाशंकर शर्मा, डा.वीर सिंह पसगवा से डॉक्टर प्रदीप सिंह सहित नगर के कई पत्रकार अब्बास नकवी, देव रंजन मिश्रा, शिवम राठौर, इरफान शिबलू, नगर अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, आनंद गुप्ता व अन्य गणमान्य लोगों भी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article