कोरोना पीड़ितों और गंभीर मरीजों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध करवाने के लिए विधायक मुकेश पटेल ने किये 20 लाख रूपए स्वीकृत | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

कोरोना पीड़ितों और गंभीर मरीजों के लिए एंबुलेंस उपलब्ध करवाने के लिए विधायक मुकेश पटेल ने किये 20 लाख रूपए स्वीकृत | New India Times

जिले में कोरोना पीडित और गंभीर मरीजों को बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की सहायता से त्वरित उपचार के लिए जिले सहित गुजरात या प्रदेश के अन्य बडे़ शहरों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधायक मुकेश पटेल ने विधायक निधि से 20 लाख रूपए स्वीकृत किए। इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर सुरभि गुप्ता को राशि स्वीकृति पत्र भेजकर शीघ्रता से एंबुलेस मंगवाने का अनुरोध किया ताकि इमरजेंसी में मरीजों को तुरंत सहायता उपलब्ध हो सके।

इस संबंध में विधायक पटेल ने कहा कि वर्तमान में कोरोना महामारी का प्रकोप जिले में फैल रहा है। मरीजों को ऑक्सीजन सहित जीवनरक्षक दवाओं की बेहद आवश्यकता है। कई बार आपातकालीन परिस्थितयों में ऑक्सीजन सहित बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम वाली एंबुलेंस गंभीर पीडित मरीजों को नहीं मिल पाती है। ऐसे में गंभीर मरीजों के जीवन पर संकट खड़ा हो जाता है। मेरे द्वारा उक्त एंबुलेस गंभीर मरीजों के जीवन को संकट की स्थिति से उबारने के लिए समर्पित की जा रही है। मेरा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से अनुरोध है कि इस एंबुलेस का मरीजों के हित और जीवन रक्षा में सदुपयोग करने के लिए शीघ्रता से खरीदी कर जनसेवा के लिए उपयोग शुरू किया जाए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article