शिरपुर थाना प्रभारी हेमंत पाटिल ने अनोखा पहल करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले युवकों को पकड़ व जागरूक कर करवा रक्तदान | New India Times

जुनैद काकर, शिरपुर/धुले (महाराष्ट्र), NIT:

शिरपुर थाना प्रभारी हेमंत पाटिल ने अनोखा पहल करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले युवकों को पकड़ व जागरूक कर करवा रक्तदान | New India Times

शिरपुर शहर थाना प्रभारी अधिकारी हेमंत पाटिल ने शनिवार को शिरपुर में आवारागर्दी करने युवाओं को पकड़कर उन्हें प्रबोधन किया जिसके चलते बड़ी संख्या में युवाओं ने स्वयं खुशी रक्तदान किया.

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण सरकार ने ब्रेक द चैन के तहत 1 मई तक वायरस की श्रृंखला को तोड़ने के लिए लॉक डाउन लगा दिया है। जिसमें सड़कों पर बिना कारण के नागरिकों को निकलने के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया है।

शिरपुर थाना प्रभारी हेमंत पाटिल ने अनोखा पहल करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले युवकों को पकड़ व जागरूक कर करवा रक्तदान | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार नियमों का उल्लंघन कर सड़कों पर बिना कारण के मटरगश्ती करने वाले युवाओं को थाना प्रभारी अधिकारी हेमंत पाटिल के निर्देशन में पुलिस कर्मियों ने विभिन्न स्थानों से पकड़ा, पुलिस ने इन युवाओं से जुर्माना वसूलना करते हुए एक जगह इकट्ठा किया। उन्हें बाहर नहीं निकलने की नसीहतें दी गई और कोरोना संक्रमण के बीच अस्पतालों में खून की कमी का एहसास कराया गया। जिस से प्रभावित होकर अनेक युवाओं ने बढ़ चढ़कर पुलिस के अभिनव मार्गदर्शन पर रक्तदान करने की इच्छा व्यक्त की। पुलिस निरीक्षक हेमंत पाटिल ने रक्तदान करने के लिए युवाओं को धन्यवाद दिया।

कोरोना के मद्देनजर, शहर में सख्त प्रतिबंधों के साथ विभिन्न उपाय किए जा रहे हैं, जिसके तहत शहर में बिना मास्क के और बिना किसी कारण के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शहर की पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में पकड़े गए सभी युवाओं को कोरोना महामारी में कोरोना संक्रमित रोगियों की समस्याओं और उपचार की कमी के बारे में जन जागृति की गई उनसे किसी प्रकट दंड जुर्माना नहीं लिया गया । मास्क और बिना किसी कारण के नगर में भ्रमण करने वाले युवाओं को पकड़ा गया था, उनपर कोरोना की जन जागृति की गयी कुछ युवाओं ने रक्तदान करने की इच्छा व्यक्त की कि हम कुछ रोगियों की जान बचा सकते हैं: हेमंत पाटील, थाना प्रभारी अधिकारी, शिरपुर पुलिस स्टेशन, धुले जिला.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article