वार्ड नंबर 45 को कराया गया सैनिटाइज, सभी लोग घर में रहें साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग कर सुरक्षित रहें: विनोद दीक्षित | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

वार्ड नंबर 45 को कराया गया सैनिटाइज, सभी लोग घर में रहें साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग कर सुरक्षित रहें: विनोद दीक्षित | New India Times

मथुरा में बढते हुए कोरोना संक्रमण को मद्देनज़र रखते हुए ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मथुरा नगर निगम के सहयोग से वार्ड नंबर 45 के पार्षद व प्रदेश महासचिव चौधरी तिलकवीर सिंह के साथ मिलकर अपने पूरे वार्ड को कोरोना से लोगों को बचाने के लिए वार्ड को सैनिटाइज करवाया गया जिससे वार्ड नंबर 45 संक्रमण से बच सके.

वार्ड नंबर 45 को कराया गया सैनिटाइज, सभी लोग घर में रहें साथ ही सामाजिक दूरी, मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग कर सुरक्षित रहें: विनोद दीक्षित | New India Times

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि हमारी टीम लगातार पिछले 1 साल से कोरोना काल में जनता के बीच में सराहनीय कार्य कर रही है. आज एक बार फिर से कोरोना तेजी के साथ सभी जगह फैल रहा है उसी का संज्ञान में लेते हुए वार्ड नंबर 45 को मथुरा नगर निगम के सुपरवाइजर मधुकर यादव के निर्देशन में बड़ी मशीन के द्वारा पूरे वार्ड को सैनिटाइज किया गया है. प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने सभी लोगों से मास्क और सैनिटाइजर प्रयोग करने की अपील करने के साथ अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने का अनुरोध किया. इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने मथुरा नगर निगम का आभार व्यक्त किया.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article