अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिसद की तरफ से लखनऊ में विचार संगोष्ठी का आयोजन | New India Times

Edited by Sandeep Shukla; 

 लखनऊ, NIT; ​अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिसद की तरफ से लखनऊ में विचार संगोष्ठी का आयोजन | New India Times17 जून 2017 को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिसद के तत्वाधान में गणपति लॉन निकट SGPGI  लखनऊ में एक विचार गोश्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संगठन के संरक्षक आदरणीय श्री जुगल किशोर तिवारी जी ,प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री अशोक कुमार शुक्ल जी ,राष्ट्रीय महासचिव श्री विनय मिश्र तथा संगठन के वरिष्ठतम श्री संजय त्रिवेदी जी उपस्थित रहे। गोष्ठी में समाज के सभी क्षेत्री के लोग व्यपार ,राजनीति, प्रशासनिक सेवा तथा समाज सेवी वर्ग के लोग उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भगवान परशुराम जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एक दूसरे के परिचय से कार्यक्रम की शुरुवात कीईगई। तत्पश्चात आदरणीय पूज्य श्री जी ने आये हुए सभी बंधुओं को संगठन कि नीतियों और उद्देश्यों से अवगत कराया तथा सात सूत्रीय वचनों के बारे में भी सबको बताया। अंत में सभी के प्रेरणास्रोत प्रदेश अध्यक्ष जी ने अपने विचार सभी के समक्ष व्यक्त किये। कार्यक्रम में आये हुए सभी बन्धुओं ने अपने विचार एक दूसरे से साझा करते हुए गोष्ठी को सफल बनाया तथा भविष्य में पूज्य श्री द्वारा बताए हुए सात सूत्रीय वचनों को अपने जीवन में उतारने का प्रण लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.