पुलिस पाटिल पद के लिए लिखित परीक्षा 20 जून को | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​पुलिस पाटिल पद के लिए लिखित परीक्षा 20 जून को | New India Timesयवतमाल जिले के दारव्हा, नेर तहसील के जिन गांवों में पुलिस पाटिल के पद रिक्त हैं, ऐसे गांवों में उक्त पदभर्ती के लिए विज्ञापन दिया गया था, उसके अनुसार उक्त पद के लिए 20 जून को लिखित एवं मौखिक परीक्षा ली जाएगी। जिसके तहत दारव्हा तहसील के रामगाव रा. मुंडल, वडगांव आंध, पिंपरी खु., लोही, हरू, कु-हाड बु., तलेगाव, मांगला इ., राजीवनगर, दर्यापुर तथा नेर तहसील के सोनखास, खोलापुरी, दहीफल, फत्तापुर, बांधगाव, धनज, लोणी, ब्राम्हणवाडा, आजंती, पिंपलगाव डुबा, बोरगाव, लिंगा इन गांवों के लिए पुलिस पाटिल पदों की भर्ती ली जाने वाली है। उक्त पद के लिए 20 जून को सुबह 10 से 11.30 बजे के दौरान लिखित परीक्षा, दोपहर 12.30 से 2.30 बजे के दौरान परीक्षा पेपर की जांच की जाएगी। दोपहर 2.30 बजे साक्षात्कार के लिए पात्र रहे उम्मीदवारों की उपविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय, दारव्हा में और परीक्षा केंद्र पर सूची प्रकाशित की जाएगी तथा संबंधित उम्मीदवारों को एसएमएस भेजे जाएंगे। दोपहर 3.30 बजे पात्र उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिए जाएंगे व इसी दिन साक्षात्कार के पश्चात चयन हुए उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी। उपविभागीय दंडाधिकारी ने बताया कि लिखित एवं मौखिक परीक्षा एक ही समय होने से उम्मीदवारों कक्षा 10 वीं, 12वीं, पदविका, उपाधि, स्नातकोत्तर तथा उच्च शैक्षणिक अर्हता और एमएससीआईटी, एनसीसी, एमसीसी, स्काउट खेल में प्रावीण्य आदि जरूरी प्रमाणपत्रों की प्रतियों की जेराक्स साथ में लाएं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.