कटोरा ताल में म्यूजिकल फाउन्टेन 15 अगस्त से होगा शुरू, फाउंटेन का डिज़ाइन हुआ तैयार | New India Times

 पवन परुथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कटोरा ताल में म्यूजिकल फाउन्टेन 15 अगस्त से होगा शुरू, फाउंटेन का डिज़ाइन हुआ तैयार | New India Times

वीर सावरकर सरोवर (कटोराताल) में 2.91 करोड़ की लागत वाले म्यूजिकल फाउंटेन का संगीत व डिजाइन फाइनल हो गया है। खूबसूरत थीम आधारित लाइट के साथ संगीत सम्राट तानसेन के राग, पर्यटकों का मन मोह लेंगे। यहां लेजर शो भी होगा इसके साथ ही फाउंटेन का काम इस वर्ष 1 अगस्त से पहले पूरा हो जाएगा और इसे 15 अगस्त को चालू किया जाएगा हालांकि यह प्रोजेक्ट 2020 में पूरा होना था लेकिन पहले कोरोना फिर संगीत व डिजाइन फाइनल होने से लंबा समय लगने के कारण एक साल का विलंब हो गया। कटोराताल के पानी से पहले एक अजीब तरीके की बदबू आती थी उसको दूर करने के लिए वहां पर एक फिल्टरेशन प्लांट लगाया गया है जो लगातार चलेगा उससे पानी में किसी तरह की बदबू नहीं आएगी। यह जानकारी स्मार्टसिटी की सीईओ जयति सिंह ने दी।
लेजर शो सप्ताह में 6 दिन होगा.
फाउंटेन लगाने के लिए इसी महीने से काम शुरू होगा उसके लिए थीम सेट में करने में स्मार्ट सिटी और कंपनी को लगभग दो महीने लगे। इसका संगीत तय करने के लिए बॉलीवुड और शास्त्रीय संगीत के जानकारों की सहायता ली गई थी। अब संगीत को लय बद्ध किया जा रहा है। उसी आधर पर फाउंटेन में से पानी की धार निकलेगी और लाइटें भी उसे थम जलेंगी और बंद होंगी। इस फाउंटेन के द्वारा सप्ताह के 6 दिन हेरिटेज थीम को लेकर 30 मिनिट का लेजर शो किया जायेगा। यहां प्रसारित होने वाला कार्यक्रम थीम आधारित रहेगा जो पुरातन और नूतन के अदभुत समागम का उदाहरण पेश करेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.