राजाखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पर मारा छापा | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

राजाखेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पर मारा छापा | New India Times

धौलपुर जिले की राजाखेड़ा थाना पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारा. मुखबिर की सूचना पर तालपुरा गांव में पकड़ी गई फैक्ट्री से ग्रामीण क्षेत्रों में शराब सप्लाई होती थी. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली शराब बनाने उपकरण जब्त किया है. कार्रवाई के दौरान मौके से एक आरोपी भी गिरफ्तार हुआ है. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में स्प्रिट के साथ अवैध शराब के भरे सैकड़ों पव्वे, शराब बनाने की मशीन, रैपर, ढक्कन और अन्य सामान बरामद किया हैं. इसके अलावा नकली शराब के पव्वे सील करने की पैकिंग मशीन के साथ भारी मात्रा में स्प्रिट बरामद की हैं.पुलिस के मुताबिक रविवार शाम मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि राजाखेड़ा के गांव तालपुरा में बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाई जा रही है. पुलिस टीम ने गांव तालपुरा में जाकर घेराबंदी की और गांव के पास बलदेव ठाकुर के खेतों पर स्थित मकान पर दबिश दी तो वहां पर एक व्यक्ति भारी मात्रा में स्प्रिट से बनी हुई अवैध नकली शराब को पव्वो में भरता हुआ मिला पुलिस ने अवैध नकली शराब से बने हुए 996 पव्वा और 7300 कागज के रैपर घुंगरू मार्का, प्लास्टिक के 2160 खाली पव्वा, पव्वा पैक करने के 4000 ढक्कन बरामद किए है. जिससे तैयार माल की बाजार में कीमत करीब 4.50 लाख से लेकर 5 लाख रुपये तक आंकी जा रही है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर अवैध शराब बनाने के कच्चे माल और उससे निर्मित अवैध शराब की सप्लाई के संबंध में गहनता से अनुसंधान कर रही है.

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.