अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

औकाफ ए शाही भोपाल की मुतवल्ली सबा सुल्तान ने भोपाल वासियों से पवित्र रमजान माह के दौरान सुरक्षित रहने के लिये सभी उपाय करने की अपील करते हुऐ कहा है कि वह सरकार द्वारा निर्धारित सभी प्रााटोकाल का पालन करें जिसमें बिना जरूरत के बाहर ना जाना, बार बार हाथों को धोना, मास्क पहनना एवं सामाजिक दूरी बनाए रखना शामिल है। उन्होंने कहा कि इस्लाम हमें जीवन के संरक्षण का महत्व सिखाता है और यह लोगों की सामाजिक, नैतिक और धार्मिक जिम्मेदारी है कि वह खुद को घातक वायरस से बचाएं और संक्रमित होने पर इसका प्रसार दूसरों तक सीमित रखें। सबा सुलतान ने कहा कि रमज़ान अनुशासन, आत्म मूल्यांकन और सहानुभूति का महिना है। फराइज, सुन्नत और नफिल इबादतों के साथ यह भी ज़रूारी है कि लोग इस पवित्र माह में आत्म मन्थन और चिन्तन के लिये समय निकालें। इस के अलावा लोगों को कोरोना वायरस के प्रसार की श्रृंखला को तोड़ने के लिये मानक प्रोटोकाल का सखती से पालन करने की आवश्यक्ता है। सामूदायिक समारोहों को जहां तक हो सके सीमित करना चाहये और हर हाल में सोशल डिस्टेन्सिंग का ख्याल रखना चाहये। उन्होंने कहा कि हम सब को उन नेमतों के लिये शुक्र करना चाहये जो ईश्वर ने हमें प्रदान की हैं इसी के साथ विव्रता ज्ञान के साथ खुद को नेक आमाल (अच्छे काम) करते रहना चाहये।
मुतवल्ली सबा सुलतान ने भोपाल वासियों को सुरक्षित, स्वस्थ और अध्यात्मिक तौर से प्रबुध रमज़ान की कामना की और लोगों से धर्म और जाती की परवाह किये बिना सभी की भलाई और स्वास्थ के लिये प्रार्थना करने का आग्रह किया। विशेष रूप से कोविड -19 नामक इस त्रासदी को समाप्त करने के लिये दआओं का आग्रह भी किया है।
