भाजपा महिला मोर्चा ने बांटे पीले चावल | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

भाजपा महिला मोर्चा ने बांटे पीले चावल | New India Times

मिशन ग्रामोदय के तहत करोड़ों रुपए की सौगात देने के लिए प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 18 मार्च गुरुवार को धार आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन शहर के उदय रंजन क्लब में किया जा रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अनूठा प्रयोग करते हुए शहर में घर-घर पीले चावल बांटे जा रहे हैं तथा लोगों को परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। बुधवार को महिला मोर्चा की टीम ने शहर में करीब 3 घंटे पैदल भ्रमण कर आम लोगों से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया। इस दौरान जिला महिला मोर्चा की महामंत्री कुसुम सोलंकी, नगर अध्यक्ष रीमा राठौर, अनुसुईया वैष्णव, अनिता बौरासी, सीमा पाल, डाली जाधव, सोनू ठाकुर, प्रतिभा शर्मा आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article