यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

जिला कलक्टर राकेश कुमार जायसवाल ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. समरवीर सिकरवार ने जिला चिकित्सालय स्थित एमसीएच विंग के मुख्य द्वार पर कैंटीन के अवैध व अनैतिक अतिक्रमण के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिला कलक्टर ने संज्ञान लेते हुए मौके पर ही कैंटीन संचालक से समझाईश की तथा उसके द्वारा माननीय उच्च न्यायालय में प्रस्तुत कूट रचित दस्तावेज द्वारा प्राप्त स्थगन आदेश की समीक्षा की। तदोपरांत मौके पर ही चिकित्सालय परिसर को अवैध व अनैतिक अतिक्रमण मुक्त कराया। उन्होंने सख्त हिदायत देते हुए भविष्य में चिकित्सालय परिसर में अतिक्रमण नहीं करने और अवैध बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, घरेलू सिलेंडर के इस्तेमाल पर जिला रसद अधिकारी व कैंटीन संचालक द्वारा अनैतिक तरीके से विद्युत चोरी को लेकर विद्युत विभाग एवं पुलिस कोतवाली को कार्यवाही हेतु पाबन्द किया। इस अवसर पर चिकित्सालयकर्मी, जिला रसद विभाग के अधिकारी, पुलिस सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
