संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

शिवपुरी जिला केक्षकरैरा थाने में कई वर्षों से पदस्थ दीवान सतीश जयंत को आज नगर निरीक्षक अमित सिंह भदौरिया ने स्टार लगाकर पदोन्नति दी है। सतीश दीवान के नाम से चर्चित रहे अब सतीश दरोगा कहलाएंगे।
उल्लेखनीय है कि सतीश जयंत वर्ष 2002 में आरक्षक पद पर भर्ती होकर पुलिस सेवा में आये थे व वर्ष जनवरी 2014 में प्रधान आरक्षक बने थे। शिवपुरी जिले में एसडीओपी कोलारस में रीडर रहकर व कोलारस, करैरा थाने में अपनी सेवाएं दी है। सबसे कर्तव्यनिष्ठ व कड़क दीवान के रूप में जाने जाते रहे हैं। कोई भी अफसर आये लेकिन वे अपनी कार्यशैली के कारण अपनी अलग पहचान बनाये रखते है। उन्होंने कई गंभीर मामलों में विवेचना कर अपराधियो को सजा दिलवाई है। खंड स्तरीय राष्ट्रीय कार्यक्रमो में कई बार सम्मानित भी हुए है। उनकी पदोन्नति के अवसर पर अधिकारियों सहित पूरा थाना स्टाफ ने मिलकर मालार्पण कर शुभकामनाये दी है। इस अवसर पर करैरा स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर डॉ डी के खरे, डॉ बी के रावत, डॉ अखलेश शर्मा, डॉ नारायण कुशवाह , उप निरीक्षक अजय मिश्रा, राजवीर सिंह गुर्जर, एएसआई रतीराम चोकरिया, सुबोध टोप्पो सहित अन्य स्टाफ व परिजन उपस्थित थे।
