बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से की जा रही है सख्ती के साथ सावसूली, बकायादारों से वसूली के दौरान आती है विवाद की नौबत, विभाग ने मांगी पुलिस सहायता | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से की जा रही है सख्ती के साथ सावसूली, बकायादारों से वसूली के दौरान आती है विवाद की नौबत, विभाग ने मांगी पुलिस सहायता | New India Times

सागर जिले के देवरी क्षेत्र में उच्चाधिकारियों के निर्देशों के चलते मार्च क्लोजिंग के कारण बिजली विभाग द्वारा सख्ती से वसूली की जा रही है. विभाग द्वारा पूर्व में मुख्यालयों पर कैम्प लगाकर बडे़ बकायादारों से भुगतान करने की समाईश दी गई इसके बावजूद भुगतान नहीं किया जा रहा है जिस कारण उच्चाधिकारियों के निर्देशन में सख्त रूख अपनाकर वसूली की जा रही है जिसमें बिजली विभाग द्वारा कुर्की की कार्रवाई के साथ साथ बैंकों को पत्र लिखकर बडे़ बकायादारों की सूची सौंपकर के बैंक खाते सीज करने के निर्देश दिये गए हैं और जो उपभोक्ता अपना बिल भुगतान करना चाहें बैंकों को बिजली विभाग का एसबीआई शाखा का खाता नंबर दिया गया हैं उसमें जमा कराने के निर्देश दिये गयें है।

बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से की जा रही है सख्ती के साथ सावसूली, बकायादारों से वसूली के दौरान आती है विवाद की नौबत, विभाग ने मांगी पुलिस सहायता | New India Times

देवरी क्षेत्र के बिजली बिल बकायादारों से लगभग 3 करोड़ 96 लाख रुपये बकाया है जिसमें अभी तक लगभग 18 लाख रुपये वसूली की गई है। कैम्प लगाकर समझाइश के वावजूद उपभोक्ताओं द्वारा बिजली बिल जमा नहीं किये जा रहे हैं जिस कारण सख्ती से वसूली की जा रही है. वसूली के दौरान उपभोक्ताओं द्वारा विभागीय कर्मचारियों से विवाद की स्थिति निर्मित हो जाती है, विवादों की स्थिति होने से बिजली विभाग की सहायक अभियंता सुबुद्धि चढार ने थाना प्रभारी एवं एसडीओपी देवरी को पत्र लिखकर वसूली के दौरान पुलिस सहायता की मांग की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article