रणछोड़ भगवान मचकुंडधाम संघर्ष समिति द्वारा जिल कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

रणछोड़ भगवान मचकुंडधाम संघर्ष समिति द्वारा जिल कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

धौलपुर शहर में स्थित पवित्र तीर्थ स्थल मचकुंडधाम के पौराणिक इतिहास के मतानुसार श्रीमद् भागवत के स्कन्ध 10 अध्याय 51 के अनुसार कृष्ण भगवान जी ने यहाँ पर त्रेतायुग के श्रीराम जी के पूर्वज चिवाकु वंश के महाराज मचकुंद जी के द्वारा कालयवन राक्षस का वथ करवाना और मचकुंद महाराज जी द्वारा यज्ञ करवाना आदि जैसी मनोहक लीलाएं की थी। श्री रणछोड़ भगवान मचकुंडधाम संघर्ष समिति व स्थानीय आमजनों द्वारा श्री मचकुंडधाम को केंद्र की स्वदेश दर्शन योजना के तहत श्री कृष्णा सर्किट में शामिल करवाने हेतु मुहिम चलाई जा रही है।अतः मचकुंडधाम में पर्यटन को विकसित करने हेतु मचकुंडधाम में स्थित पैनोरमा को सप्ताह में 2 दिन शनिवार और रविवार को निशुल्क श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए खोला जाए, समिति द्वारा धौलपुर आने वाले और धौलपुर से गुजरने वाले लोगों के ध्यान आकर्षण के लिए शहर के प्रवेश मार्गों सहित मचकुंड चौराहे पर होर्डिंग लगवाने की मांग की गई है। इसके अलावा घाटों की नियमित सफाई की मांग भी समिति द्वारा की गई है। समिति के प्रतिनिधि मंडल में समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा,विचार प्रमुख गिरीश उपमन्यु, मीडिया प्रमुख अशोक सिकरवार, राम दत्त शर्मा, लोकेश राजपूत, विराट परमार, मुकेश राजावत मौजूद रहे. जिला कलक्टर ने मांगों को मानते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को पत्र जारी कर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.