राकंपा प्रदेश उपाध्यक्ष के बिगड़े बोल, पुलिस रावल की अवैध संतान, एम आई एम विधायक ने की गोटे के वक्तव्य की निंदा, प्रतीकात्मक फोटो पर मारा जूता | New India Times

जुनैद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

राकंपा प्रदेश उपाध्यक्ष के बिगड़े बोल, पुलिस रावल की अवैध संतान, एम आई एम विधायक ने की गोटे के वक्तव्य की निंदा, प्रतीकात्मक फोटो पर मारा जूता | New India Times

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व विधायक अनिल गोटे के पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक वक्तव्य की विधायक फारुख शाह ने मंगलवार को शहर स्थित लोकमान्य अस्पताल के सामने विधायक अनिल गोटे के वक्तव्य का निषेध व्यक्त किया, इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं के सामने राकंपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोटे के प्रतीकात्मक फोटो पर जूता मार आंदोलन कर पुलिस का मनोबल बढ़ाया।

सोमवार की रात को शिंदखेड़ा तहसील में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व विधायक अनिल गोटे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहां की पुलिस विधायक जयकुमार रावल की अवैध संतान है, इस वक्तव्य से पुलिस की गरिमा को ठेस पहुंची है. शिंदखेड़ा पुलिस ने पूर्व विधायक गोटे के सनसनीखेज वक्तव्य के खिलाफ दोंडाईचा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है।

गौरतलब हो कि इसी वक्तव्य को लेकर इत्तेहादुल मुस्लिमीन के विधायक फारुख शाह ने मंगलवार को राकंपा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्वा विधायक अनिल गोटे के बयान की निंदा करते हुए उनपर हमला बोला। उनहोंने कहा कि इस तरह का वक्तव्य एक राजनीतिक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष को शोभा नहीं देता, उनके वक्तव्य से पुलिस का मनोबल बढ़ने के स्थान पर घट रहा है, इस तरह का आरोप विधायक शाह ने लगाया है इसी तरह शाह ने शरद पवार से बेलगाम राष्ट्रवादी पार्टी उपाध्यक्ष को लगाम कसने को कहा है।

सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को आजाद नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर पुलिस थाने में प्रतिबंधकात्मक कारवाई करते हुए फारुक शाह, सईद बेग, नासीर पठान, गनी डॉलर, सलीम शाह, महिला जिल्हाध्यक्ष डॉ. दीपश्री नाईक, शहराध्यक्ष नुरा ठेकेदार, युवा जिल्हाध्यक्ष, वसीम अक्रम, शहराध्यक्ष सेहबाज शाह, मुजम्मील शाह, परवेज शाह, निलेश काटे, निसार अन्सारी पठान को गिरफ्तार कर और फिर पुलिस ने रिहा किया।

By nit