मध्य प्रदेश के इंदौर में मानवता हुई शर्मसार, बेसहारा बुजुर्गों को इंदौर नगर निगम के ट्रक में भर कर शहर से बाहर फेंकने आने का वीडियो हुआ वायरल | New India Times

अबरार अहमद खान, इंदौर/भोपाल (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश के इंदौर में मानवता हुई शर्मसार, बेसहारा बुजुर्गों को इंदौर नगर निगम के ट्रक में भर कर शहर से बाहर फेंकने आने का वीडियो हुआ वायरल | New India Times

मध्य प्रदेश के इंदौर से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है जिस में नगर निगम कर्मचारियों ने बुजुर्गों को जानवरों की तरह ठूंसकर कचरा गाड़ी में भरा और उन्हें शहर से बाहर छोड़ने जा पहुंचे। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी नाराज़गी ज़ाहिर की है। उन्होंने इस संबंध में जिला प्रशासन को दोषियों के ख़िलाफ़ ठोस कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद नगर निगम के उपायुक्त श्री प्रताप सोलंकी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं दो अन्य नगर निगम कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में मानवता हुई शर्मसार, बेसहारा बुजुर्गों को इंदौर नगर निगम के ट्रक में भर कर शहर से बाहर फेंकने आने का वीडियो हुआ वायरल | New India Times

उल्लेखनीय है कि आज इंदौर शहर में कड़ी ठंड को देखते हुए भिक्षुकों को रैन बसेरा में शिफ़्ट करने के निर्देश दिए गए थे। इस दौरान यह घटना प्रकाश में आयी। इस कार्य का सुपर विजन करने के लिए नगर निगम के उपायुक्त प्रताप सोलंकी को ज़िम्मेदारी दी गई थी। श्री सोलंकी द्वारा कार्य में लापरवाही की गई। इस लापरवाही पर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और उन्हें इंदौर से बाहर पदस्थ करने के निर्देश दिए गए हैं।

मध्य प्रदेश के इंदौर में मानवता हुई शर्मसार, बेसहारा बुजुर्गों को इंदौर नगर निगम के ट्रक में भर कर शहर से बाहर फेंकने आने का वीडियो हुआ वायरल | New India Times

नगर निगम द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि ठंड को देखते हुए भिक्षुकों को पूरी संवेदनशीलता के साथ रैन बसेरा में शिफ़्ट करने के निर्देश दिए गए थे। यह देखा गया था कि अनेक स्थानों पर भिक्षुक ठण्ड में रात बिता रहे हैं। नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष की भाँति मानवीय पहल करते हुए उन्हें सुरक्षित ढंग से रैन बसेरा में शिफ़्ट करने की कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। किन्तु इस कार्य में लापरवाही की गई। भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो इसके लिए ठोस कार्यवाही की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.