करैरा पुलिस ने लाखों रुपए की देशी शराब सहित बोलोरो गाड़ी जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, चंबल संभाग (मप्र), NIT:

करैरा पुलिस ने लाखों रुपए की देशी शराब सहित बोलोरो गाड़ी जप्त कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक श्री राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कल 26 जनवरी को करैरा पुलिस ने 23 पेटी प्लेन शराब जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी अमित सिंह भदौरिया ने बताया कि खेराघाट पर बोलोरो वाहन से अज्ञात लोग 23 पेटी प्लेन शराब लेकर बेचने जा रहे थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर उक्त वाहन MP 33 BB 1763 से 23 पेटी प्लेन शराब जप्त कर दो आरोपी आनंद पुत्र पवन कोली निवासी पिपरा थाना बामौरकला, दिग्गी राजा उर्फ राजकुमार पुत्र मनोहर चौहान को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी संजू शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा निवासी भौंती हाल निवास करैरा फरार हो गया जिसकी तलाश के लिए पुलिस बल रवाना किया गया है। उक्त आरोपियों पर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। उक्त शराब व आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी अमित सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश जयंत, आरक्षक भोला सिंह, संदीप चौहान, भीकम सिंह, गजेंद्र शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article