केरल निवासी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शाहीन.सी IPS को मिला राजस्थान केडर, आजादी के बाद राजस्थान में डायरेक्ट IPS मुस्लिम पहली दफा हुआ पदस्थापित | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

केरल निवासी भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी शाहीन.सी IPS को मिला राजस्थान केडर, आजादी के बाद राजस्थान में डायरेक्ट IPS मुस्लिम पहली दफा हुआ पदस्थापित | New India Times

2019 बैच के 150 आईपीएस को कैडर आवंटित हुये जिनमें से सात नव चयनित आईपीएस को राजस्थान कैडर आवंटित हुआ है। उक्त सात भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों में केरल के शाहीन को भी राजस्थान कैडर मिला है। आजादी के बाद राजस्थान के इतिहास में डायरेक्ट भारतीय सिविल सेवा परीक्षा पास करके भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी के नाम पर पदस्थापित होने वाले शाहीन पहले मुस्लिम पुलिस अधिकारी होंगे।
केरल के रहने वाली शाहीन के अलावा बिहार के सुजीत शंकर को सामान्य श्रेणी में यूपी के अभिषेक शिवहरे को ओबीसी श्रेणी में कर्नाटक के रमेश को एसटी श्रेणी में, ओबीसी श्रेणी में राजस्थान के मनीष चौधरी, केरल की वीना व राजस्थान के अमित जैन को सामान्य श्रेणी में राजस्थान कैडर अलाट हुआ है।
भारतीय पुलिस सेवा के राजस्थान में पदस्थापित हुये अधिकारियों पर नजर दौड़ाएं तो आजतक राजस्थान स्टेट में जो पदस्थापित हुये हैं वो सभी पहले राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी थे उसके बाद वो विभागीय तरक्की पाकर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बन कर राजस्थान में पदस्थापित रहे हैं।
राजस्थान पुलिस सेवा से तरक्की पाकर भारतीय पुलिस सेवा के बनने वाले अधिकारियों मे अव्वल फिरोज अहमद सिंधी थे। जिनका डीआईजी पद पर पदस्थापित रहते निधन हुआ। उसके बाद मुराद अली अबरा बने जो आईजी बन कर सेवा निवृत्त हुये। इसी तरह उनके बाद लियाकत अली खान, निसार अहमद फारुकी व कुवंर सरवर खान भी आईजी पद से सेवानिवृत्त हुये हैं। उक्त पांचों मुस्लिम पुलिस अधिकारियों के बाद हैदर अली जैदी तरक्की पाकर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बने जो डीआईजी पद पर पदस्थापित हैं। इनके बाद अरशद अली भी तरक्की पाकर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बने हैं जो वर्तमान मे सेवा में हैं।

कुल मिलाकर यह है कि सीधे भारतीय पुलिस सेवा में चयनित होकर राजस्थान कैडर में पदस्थापित होने वाले केरल के शाहीन.सी पहले राजस्थान में मुस्लिम अधिकारी होंगें। इसके अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा में सीधे चयनित होकर राजस्थान कैडर मे पदस्थापित होने वाले अव्वल सलाऊद्दीन अहमद थे जो मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हुये हैं। सलाऊद्दीन अहमद के अलावा जम्मू कश्मीर के कमर जमन चौधरी व अतर आमिर एवं केरल के जुनैद अहमद हैं, उक्त तीनों ही राजस्थान में विभिन्न पदों पर वर्तमान में पदस्थापित हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article