सचिन पायलट के करीबी कांग्रेसी विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का हुआ निधन | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

सचिन पायलट के करीबी कांग्रेसी विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का हुआ निधन | New India Times

राजस्थान के उदयपुर जिले के बल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत का आज निधन हो गया।निधन की सूचना मिलने पर आज केबिनेट की होने वाली बैठक मुख्यमंत्री द्वारा रद्द करने के अलावा मुख्यमंत्री गहलोत ने गहरा शौक व्यक्त किया है।

राजस्थान के दिग्गज कांग्रेसी नेता व राजस्थान सरकार मे अनेक दफा कैबिनेट मंत्री रहे मरहूम गुलाब सिंह शक्तावत के पूत्र विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के निधन के बाद प्रदेश मे शोक की लहर दौड़ गई है।

राजस्थान में वर्तमान विधानसभा में कांग्रेस के कुल 101 सदस्यों में से तीन विधायकों का निधन हो चुका है जबकि एक भाजपा विधायक का निधन हो गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की कार्यशैली को लेकर दिल्ली हाईकमान को अपनी बात कहने गये सचिन पायलट के नेतृत्व में विधायकों के दल में गजेन्द्र शक्तावत पेश पेश थे। गजेन्द्र के निधन से कांग्रेस पार्टी के साथ साथ सचिन पायलट को भी मजबूत साथी खो जाने का बड़ा झटका लगा है।
गजेन्द्र शक्तावत के निधन से पहले कांग्रेस के सहाड़ा विधायक कैलाश त्रिवेदी व सुजानगढ़ विधायक भंवरलाल मेघवाल एवं राजसमंद से भाजपा विधायक किरण महेश्वरी का भी निधन हो चुका है जिनके निधन के बाद होने वाले उपचुनाव की तारीख तय नही हुई है।

कुल मिलाकर यह है कि 200 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा के तीन कांग्रेस व एक भाजपा सदस्य का निधन होने से अब कुल 196 सदस्य वर्तमान में हैं। मात्र बहुमत से एक सीट अधिक कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत बनाये रखने के लिये बसपा से कांग्रेस में आये 6 विधायकों व निर्दलीय विधायकों के समर्थन पर निर्भर रहना होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article