जनता तक सही संदेश पहुंचाना भी समाजसेवा है, छिंदवाड़ा सेवादल का कोई सानी नहीं: कमलनाथ | New India Times

आसिम खान, ब्यूरो चीफ, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

जनता तक सही संदेश पहुंचाना भी समाजसेवा है, छिंदवाड़ा सेवादल का कोई सानी नहीं: कमलनाथ | New India Times

सेवादल का अपना एक सम्मान है साथ ही त्याग तपस्या और बलिदान सेवादल की पहचान है, छिंदवाडा कांग्रेस सेवादल का प्रदेश और देश मे कोई सानी नहीं है और वास्तविकता यह है कि बिना किसी स्वार्थ के समर्पित भाव से सेवादल के सदस्य हर परिस्थितियों मे जुटे रहे हैं। हमें अब इस सक्रिय संगठन को और भी सशक्त बनाते हुये इंटरनेट युग का सेवादल बनाना है जहां अपने अपने ग्रुपों के माध्यम से सभी एक दूसरे के सुखदुख के साथी बनकर और संगठन का योजनाबद्ध तरीके से विस्तार कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। उक्त उदगार आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने स्थानीय राजीव भवन में आयोजित कांग्रेस सेवादल के जिलास्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहे। श्री नाथ ने छिंदवाड़ा सेवादल के कार्यों की सराहना करते हुये टीमलीडर सुरेश कपाले को मुख्य कर्ताधर्ता से संबोधित करते हुये कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सेवादल की टीम कांग्रेस की जोड़ने की नीति और भाजपा की तोड़ने की नीति को तथा कांग्रेस शासनकाल में हुये वास्तविक विकास की सच्चाई को जन जन तक पहुंचायेगी। जनता तक सही संदेश पहुंचाना भी एक सच्ची समाज सेवा है।

जनता तक सही संदेश पहुंचाना भी समाजसेवा है, छिंदवाड़ा सेवादल का कोई सानी नहीं: कमलनाथ | New India Times

श्री कमलनाथ ने आगे कहा कि देश के इतिहास में एक चुनौती आयी है और इस विभाजन का क्या अंत है यह समझना होगा। हमारा भारत अनेकता में एकता की मिसाल है और यही कांग्रेस की संस्कृति है। कांग्रेस का इतिहास और कांग्रेस के सिद्धांतों ने हमेशा जनमानस को अपनी ओर खींचा है परंतु इसके विपरीत भाजपा गुमराह करने और ध्यान मोड़ने में माहिर है। मैंने जिले का विकास बिना किसी घोषणा और बिना शिलान्यास के किया परंतु आज भाजपा सरकार विकास के मार्ग में बाधाएं डाल रही है, यह सच्चाई भी जनता तक पहुंचनी चाहिये।

प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलनाथ ने कहा कि स्व. इंदिरा जी ने बेंको और खदानो के राष्ट्रीयकरण से बढकर देश को गल्ले के व्यापार का राष्ट्रीयकरण कर एक नायाब तोहफा दिया परंतु केद्र की भाजपा सरकार ने कृषि क्षेत्र में तीन काले कानून बनाकर किसानों को बंधुआ और उद्योगपतियों को और अधिक सम्पन्न बनाने का फैसला कर लिया है। इन कानूनों से किसान फिर से गुजारे की ही खेती कर पायेगा। सेवादल सदस्यों से श्री नाथ ने आह्वान किया कि आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतों के चुनाव एक चुनौती हैं और निश्चित ही सेवादल इन चुनावों में पूर्ण विजय दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभायेगा।

By nit

One thought on “जनता तक सही संदेश पहुंचाना भी समाजसेवा है, छिंदवाड़ा सेवादल का कोई सानी नहीं: कमलनाथ”
  1. जी ये बात सही है सच तो ये है कि जब तक कमलनाथ जी ने देश की डोर संभाली थी तो देश मे अमन चेन था ओर उनके राज में कोई बेरोजगार नही रह न भूख मरी थी लेकिन शिवराज जी ने हमेशा जनता को बेरोजगार किया उन पर अपनी हुकूमत चलाई ओर देश को बल हीन बना दिया वही भांजी बोलते है वही लोग लड़कियों का अपमान करते है और परेशान भी करते है में आगे क्या बोलू आप सभी खुद समझ दार हो कुछ बोलने से पहले आप सोचिए पहले का जीवन कैसा था और आज का जीवन क्या है आप लोगो से निवेदन है आप अपने ओर परिवार के बारे में सोचिए ओर अब सही डिशिजन लीजिए पिलीज़ में किसी पार्टी या कोई लोभ से नही जो जीवन मे चल रहा उससे अवगत कराना चाहती हु

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article