पीपुल्स एलाइंस ने बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए अलाव जलवाये जाने को लेकर डुमरियागंज एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

पीपुल्स एलाइंस ने बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए अलाव जलवाये जाने को लेकर डुमरियागंज एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

पीपुल्स एलाइंस ने डुमरियागंज उपजिलाधिकारी त्रिभुवन कुमार को अलाव जलवाने हेतु ज्ञापन सौंपा। ठण्ड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, आम जनमानस और राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, अलाव की व्यवस्था न होने के कारण क्षेत्र के लोग ठण्ड का शिकार हो रहे हैं।

पीपुल्स एलाइंस के प्रदेश कार्यकारणी नेता शाहरुख अहमद ने कहा कि इस बीच सर्दी बढ़ी है और आगे भी सर्दी बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर तराई बेल्ट में होने के नाते जनपद में सर्दी ज्यादा पड़ती है। ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सिद्धार्थनगर, डुमरियागंज तहसील क्षेत्र और डुमरियागंज नगर पंचायत के उपरोक्त स्थानों डुमरियागंज चौराहा, रोडवेज, सरकारी अस्पताल, खीरा मंडी, शाहपुर चौराहा, शाहपुर मंडी, जिला परिषद मार्किट, डुमरियागंज ब्लॉक, न्यू एलआईसी, बैदौला चौराहा आदि जगहों पर अलाव जलवाने हेतु डुमरियागंज उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।

पीपुल्स एलाइंस के प्रेम गौतम, अहमद चौधरी, नायाब, प्रकाश बाल्मीकि ने कहा कि ठंडक बढ़ती जा रही है, आम जनमानस, राहगीरों और बुजुर्गों को काफी तकलीफ का सामना करना पड़ रहा है।उन सभी ने कहा कि डुमरियागंज तहसील के प्रमुख स्थानों, बाजारों और डुमरियागंज नगर पंचायत के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलवाया जाना बहुत आवश्यक है। ज्ञापन दिए जाने में प्रेम गौतम, प्रकाश, मिन्हाज, माबूद, इम्तियाज, अहमद खान आदि लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article