प्रदेश के विभिन्न जिलों में साम्प्रदायिक घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में प्रमुख सचिव एवं पुलिस महानिरीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

प्रदेश के विभिन्न जिलों में साम्प्रदायिक घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में प्रमुख सचिव एवं पुलिस महानिरीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

प्रदेश के विभिन्न जिलों में साम्प्रदायिक घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में प्रमुख सचिव एवं पुलिस महानिरीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया।

इस अवसर पर श्री दिग्विजय सिंह ने प्रमुख सचिव एवं डीजीपी से चर्चा करते हुए कहा कि म.प्र. के विभिन्न जिलों इंदौर, चांदनखेड़ी, देपालपुर, उज्जैन, डोरोना, मंदसौर आदि क्षेत्रों में कुछ संगठनों द्वारा सांप्रदायिक उन्माद फैलाने हेतु रैलियां निकाली गई उसके बाद उन क्षेत्रों में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया। म.प्र. शांति का टापु है इस प्रकार की घटनाएं दुर्भायपूर्ण हैं। कोविड-19 के संक्रमण के चलते ज़िला प्रशासन द्वारा बिना अनुमति इन क्षेत्रों में रैली निकाली गई। इसमें पुलिस प्रशासन द्वारा कोई सख़्ती नहीं बरती गई यदि समय रहते सख़्ती बरती जाती तो इस प्रकार की घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती थी।

प्रदेश के विभिन्न जिलों में साम्प्रदायिक घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में प्रमुख सचिव एवं पुलिस महानिरीक्षक को सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

इस अवसर पर मुख्यरूप से विधायक आरिफ मसूद एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के कन्वीनर श्री मुजीब कुरैशी,
क़ाज़ी-ए-शहर इंदौर मौलाना अबू रेहान साहब, उज्जैन इमाम मस्जिद जामाए शकेब मौलाना तय्यब साहब नदवी और हाफ़िज अय्यूब साहब, मौलाना आरिफ साहब, दुले सिंह आज़ाद प्रभारी भीम आर्मि म.प्र., क़ाज़ी अज़मत शाह मक्की, अक़ील उर रहमान सहित विभिन्न जिलों के लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.