नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

नाबालिग लड़की को बहला- फुसलाकर भगा ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार | New India Times

श्री राम अभिलाष त्रिपाठी पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्री मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण तथा श्री अरुण चंद क्षेत्राधिकारी बांसी के कुशल निर्देशन में 7 जनवरी 2021 को श्री शैलेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बांसी मय हमराह टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 01/2021 धारा 363, 366 भादवि0 3(2)5A एससी/एसटी एक्ट से संबंधित नामजद अभियुक्त प्रदीप यादव पुत्र मनीराम यादव निवासी खरिका खास थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर को समय करीब 9:00 बजे रोडवेज बस स्टैंड बांसी से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
• प्रदीप यादव पुत्र मनीराम निवासी खरी का खास थाना बांसी जनपद सिद्धार्थनगर।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

  1. श्री शैलेश कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर।
  2. मु0 आरक्षी शिव कुमार सरोज, थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर।
  3. हेड कांस्टेबल पवन मौर्या, थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर।
  4. हेड कांस्टेबल फूलचंद मौर्य, थाना कोतवाली बांसी जनपद सिद्धार्थनगर।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.