शिवसेना इंदौर संभाग प्रमुख आशीष शर्मा के नेतृत्व में बुरहानपुर एसपी का किया गया सम्मान | New India Times

मेहलका अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिवसेना इंदौर संभाग प्रमुख आशीष शर्मा के नेतृत्व में बुरहानपुर एसपी का किया गया सम्मान | New India Times

नेपानगर के घाघरा में वन सम्पदा संरक्षण के लिए कठोर कदम उठाते हुए भू माफिया कथित आदिवासियों के अतिक्रमण हटाने की जमीनी स्तर पर राजनीतिक स्तर पर दबाव को दरकिनार करते हुए ठोस कार्यवाही करने पर एवं क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त कर वहां वृक्षारोपण करने पर शिवसेना के इंदौर संभाग प्रमुख आशीष शर्मा के नेतृत्व में बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन स्वागत सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि शिवसेना के इंदौर संभाग प्रमुख पंडित आशीष शर्मा ने गत वर्ष जल जंगल जमीन बचाने के लिए संघर्ष करते हुए चार दिन तक आमरण अनशन किया था।
इस अवसर पर जिला प्रमुख अशोक कोली, जिला प्रमुख ग्रामीण महेन्द्र पाटिल, जिला उप प्रमुख आदेश माहेश्वरी, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शांतिलाल राठोर, प्रचार प्रमुख निर्मल चित्ते आदि शिवसैनिक साथी पदाधिकारी उपस्थिति रहे |

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.