मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

तामिया विकास खण्ड से 45 किलोमीटर दूर माहुलझिर थाना अतंर्गत रैनीखेडा के जगंल में मिली कार में एक अधजंली युवक का शव मिली है। माहुलझिर पुलिस ने मौके पर पहुंच जिले से फोरेंसिक टीम को बुलाकर युवक का शव तामिया मरचुरी में रखवाया। पुलिस द्वारा युवक की पहचान छिदंवाडा निवासी राजेश साहू के रूप में की गई है। युवक एयरफोर्स से रिटायर्ड बताया गया है। आज मृत्क के परिजनों के द्वारा जिला चिकित्सालय छिदंवाडा ले जाये गया जहां फोरेंसिक जांच के लिये माहुलझिर पुलिस भी साथ गई। जिला चिकित्सालय छिदंवाडा बीएमओ डाॅक्टर विजय सिंह ने कहा कि मामला संदिग्ध है इसलिए जिले के डॉक्टरों की टीम के द्वारा पोस्टमार्टम किया जायेगा।
