लायंस क्लब गरिमा ने किया नवनिर्वाचित लॉयन सभापति, उपसभापति एवं लॉयन पार्षदों का सम्मान | New India Times

हरकिशन भारद्वाज, ब्यूरो चीफ, सवाई माधोपुर (राजस्थान), NIT:

लायंस क्लब गरिमा ने किया नवनिर्वाचित लॉयन सभापति, उपसभापति एवं लॉयन पार्षदों का सम्मान | New India Times

लायंस क्लब गरिमा की ओर से शाम को नवनिर्वाचित सभापति लॉयन शिवरत्न गुप्ता, Lions Club गरिमा के अध्यक्ष एवं वार्ड 27 से विजयी पार्षद लॉयन कृष्ण कुमार गोयल, क्लब गरिमा के सदस्य लॉयन राहुल नरुका के परिवार से पूर्व सभापति गीता देवी नरुका के अलावा नवनिर्वाचित उपसभापति वीरेंद्र शर्मा का माला एवं साफा-शॉल पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन कर रहे Lions Club के रीजन सेक्रेटरी लॉयन आशीष शर्मा ने लॉयंस क्लब गरिमा के सदस्यों द्वारा किए गए सेवा कार्यों का उल्लेख किया। लॉयन आशीष शर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष लगाए गए नेत्र चिकित्सा शिविर में 1500 से ज्यादा नि:शुल्क ऑपरेशन किए गए।
क्लब अध्यक्ष लॉयन कृष्ण कुमार गोयल ने कहा कि शहर के विकास के लिए वे पूरी तरह से समर्पित हैं एवं शहर के विकास के लिए सभापति से कदम से कदम मिलाकर गंगापुर की सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगे।
लॉयन कृष्ण कुमार गोयल ने कहा कि क्लब गरिमा ने नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किया है। उन्होंने नवनिर्वाचित सभापति से अनुरोध किया कि गंगापुर शहर में नेत्र चिकित्सा के लिए एक अस्पताल की आवश्यकता है। सभापति, नेत्र चिकित्सालय बनाने के लिए लॉयंस क्लब गरिमा को कोई उपयुक्त जगह उपलब्ध करा दें, जिससे शहर की आवश्यकता अनुसार एक बड़ा चिकित्सालय तैयार हो सके, जहां नेत्र चिकित्सा से संबंधित सभी प्रकार के रोगों का नि:शुल्क इलाज किया जा सके।
कार्यक्रम में लॉयन मनीष सागवान, कोषाध्यक्ष लॉयन मयंक अग्रवाल, चार्टर अध्यक्ष लॉयन सौरभ बरडिया, लॉयन पंकज मंगलम्, लॉयन मुकेश राजाराम मीना, लॉयन डॉक्टर मानव जैन, डॉक्टर मुकेश बंसल, लॉयन डॉक्टर संतोष गुप्ता, लॉयन अरुण शर्मा, लॉयन राहुल नरूका, लॉयन ओम अग्रवाल, लॉयन लक्ष्मी अग्रवाल, लॉयन सोमव्रत अग्रवाल, लॉयन के.के. मित्तल, लॉयन विनोद खण्डेलवाल, लॉयन विमल गुप्ता, लॉयन नितिन अग्रवाल एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article