नगर पालिका बाड़ी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कमलेश देवी ने किया पद भार ग्रहण | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

नगर पालिका बाड़ी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती कमलेश देवी ने किया पद भार ग्रहण | New India Times

बाड़ी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कमलेश देवी द्वारा आज गुरूवार को पदभार ग्रहण किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा व कार्यक्रम अध्यक्ष बाड़ी एसडीएम राधेश्याम मीणा उपस्थित रहे। मंच संचालन बाबूलाल कुलश्रेष्ठ ने किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रतिनिधि होतम सिंह व उपाध्यक्ष अहमद जमा खां ने सभी मंचासीन अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया और सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को माला पहनाकर स्वागत किया गया। विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा ने कहा कि सभी पार्षदों को एकजुट होकर बाड़ी के विकास के लिए कार्य करना होगा। पदभार ग्रहण करने के बाद अध्यक्ष श्रीमती कमलेश देवी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर का विकास और सौंदर्यीकरण रहेगी इसके साथ ही सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए काम करेंगी इसके लिए सभी अधिकारियों व पार्षदों का पूरा सहयोग लिया जाएगा। इस मौके पर बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा, बाड़ी एसडीएम राधेश्याम मीणा, अधिशाषी अधिकारी विजय प्रताप सिंह राठौर, कनिष्ठ अभियंता दीपक गोयल, पूर्व चेयरमैन इरफान अहमद, पूर्व वाइस चेयरमैन राजू शर्मा, वरिष्ठ पार्षद राजकुमार भारद्वाज, अजमेर सिंह यादव, डॉ सुरेन्द्र सिंह सहित समस्त पालिका कर्मचारी पूर्व पार्षद व नव निर्वाचित पार्षद सहित शहर के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.