ट्राईबल वेल्फेयर टीचर्स एसोसिएशन कर्मचारियों की मांग पुरानी पेंशन लागू रहे, आज पेंशन अधिका यात्रा का हुआ आगमन | New India Times

मो.मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

ट्राईबल वेल्फेयर टीचर्स एसोसिएशन कर्मचारियों की मांग पुरानी पेंशन लागू रहे, आज पेंशन अधिका यात्रा का हुआ आगमन | New India Times

कर्मचारियों द्वारा पुरानी पेंशन मांग के समर्थन में आज अंशिका लान में पेंशन अधिकार यात्रा का आगमन हो रहा है। पुरानी पेंशन की मुहिम को तेज करने के लिए ट्राईबल वेल्फेयर टीचर्स एसोसिएशन से पेंशन अधिकार यात्रा आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में आज जुन्नारदेव में अधिकार यात्रा का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में प्रांतीय अध्यक्ष अपनी गरिमामई उपस्थिति देंगे।

ज्ञात रहे कि नई पेंशन स्कीम में पेंशन नाम मात्र है, अभी जो रिटायर हुए हैं या दिवंगत हुए हैं उनके परिवार को 1000 से 1500 रुपये तक पेंशन मिल रही है, क्या इतने में हमारा गुजारा होगा? जबकि पुरानी पेंशन में वेतन से लगभग आधी पेंशन बनती है, यानी 50 हजार वेतन है तो 25 हजार तक पेंशन बनती है। हम कोई नई चीज नहीं मांग रहे हैं, बाकी 2005 तक के कर्मचारियों को पुरानी पेंशन मिल रही है, जनप्रतिनिधियों को भी पुरानी पेंशन मिल रही है, हम भी अपनी सेवा शासन को दे रहे हैं फिर हमें क्यों हमारी पेंशन व्यवस्था निजी कंपनियां के हाथों में दे दी गई है। इस एनपीएस नाम की बीमारी से समस्त कर्मचारी पीड़ित हैं अतः सभी कर्मचारी समय समय पर देश के कोने कोने से पेंशन की मांग उठा रहे हैं। मध्यप्रदेश में ट्राईबल वेल्फेयर टीचर्स एसोसिएशन विगत 2 माह से सिलसिलेवार एक के बाद एक ट्राईबल के ब्लॉक में धरना प्रदर्शन रैली करता आ रहा है, उसी दिशा में पुरानी पेंशन की मुहिम को तेज करने के लिए ट्राईबल वेल्फेयर टीचर्स एसोसिएशन पेंशन अधिकार यात्रा आयोजित करेगा । (शीतकालीन अवकाश ) प्रदेश के 12 जिलों में पेंशन अधिकार यात्रा का आयोजन होगा। ब्लॉक जुन्नारदेव में हो रहा है। जिसके स्वागत हेतु अंशिका लॉन में समस्त नई पेंशन कर्मचारियों द्वारा प्रान्तीय उपाध्यक्ष सजीर कादरी ने बताया कि पेंशन अधिकार सम्मेलन में प्रान्तीय अध्यक्ष डीके सिंगौर, गाड़ीवाला आया घर से कचरा निकाल गीत के गायक श्याम बैरागी के साथ अन्य पदाधिकार आएंगे व जिले के समस्त विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी अपनी गरिमामय उपस्थिति में पुरानी पेंशन की मांग को बुलंद करेंगे।
मध्यप्रदेश पंचायत सचिव संगठन ने भी आंदोलन का समर्थन किया है साथ ही पंचायत सचिव संघठन के जिला मीडीया प्रभारी प्रदीप शिववंशी ने जुन्नारदेव के समस्त कार्यालयों में संपर्क कर सम्मेलन में आने के लिये नई पेंशन पाने वाले साथियों से आग्रह किया है साथ ही जिला व ब्लॉक के ट्राईबल वेल्फेयर टीचर एसोसिएशन से आनंद धुर्वे संयोजक, रविशंकर विष्वकर्मा जिला अध्यक्ष, राजेन्द्र करमेले कार्यकारी अध्यक्ष, नीता डेहरिया जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ट, राजिक अली उपाध्यक्ष, श्रीमती गिरिजा बट्टी उपाध्यक्ष, विनोद यादव उपाध्यक्ष, दिनेश काकोडिया उपाध्यक्ष, बलवंत शिववंशी उपाध्यक्ष , श्रीमती तिलत अफरोज महासचिव, तुलाराम चोरे महासचिव, अरविंद डेहरिया सचिव, जगदीश बाइकर सहसचिव, भारत प्रशननकर, सर्वेश बाथरे कोषाध्यक्ष, कमलेश डेहरिया सहकोषाध्यक्ष, दीपक पवार मीडिया प्रभारी , भारत प्रशनकर सह मीडिया प्रभारी अजय कावले, सतिलाल यादव ब्लॉक प्रभारी, बालकृष्ण चौरसिया गुलाब पवार, मनोज यादव, नंदकिशोर साहू, मुकेश पवार, विकास बाउस्कर, बाला जी पवार, दीपिका शिववंशी, सबाना कुरेशी, निशा बानी, रचना सरयाम, मोहन शर्मा, वीरेंद्र धवे, रूपनारायण सोनी, कमलेश डेहरिया, अनिल शिवने ने कार्यक्रम में उपस्थिति हेतु निवेदन किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.