उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (मप्र), NIT:

उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के खिलाफ अधिवक्ता संघ ने किया विरोध प्रदर्शन | New India Times

नवागत प्रशिक्षु आई ए एस उपजिलाधिकारी नानपारा व तहसीलदार नानपारा द्वारा अभद्र व्यवहार एवं अदालतों पर व्याप्त अनियमितता व भ्रष्टाचार के चलते तहसील अधिवक्ता संघ नानपारा अध्यक्ष जवाहर लाल वर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुये विरोध प्रदर्शन किया और उनके स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य बहिष्कार किया।
अवगत करा दें कि प्रशिक्षु आई ए एस उपजिलाधिकारी सूरज पटेल के नानपारा में ज्वाइन करने के बाद से ही वादकारियों को अनावश्यक ढंग से सख्ती दिखाकर परेशान किया जा रहा है, बार बेंच के बीच मधुर सम्बन्धों को भी दरकिनार कर तानाशाही रवैया अपनाया जा रहा है जिससे अधिवक्ताओं में काफी रोष है। वहीं दूसरी ओर तहसीलदार नानपारा अमर चन्द्र वर्मा के न्यायालय पर भी घोर अनियमितता व भ्रष्टाचार व्याप्त है। साधारण सी फाइलों में भी वादकारियों को अतिरिक्त पैसों की मांग करके अनावश्यक परेशान किया जाता है, विविध प्रार्थनापत्र भी स्वीकार नही किये जाते हैं जिससे अधिवक्ता काफी क्षुब्ध हैं। आज बुधवार को सुबह अधिवक्ता संघ अध्यक्ष जवाहर लाल वर्मा संघ की बैठक की आवश्यक बैठक की सूचना एवं सहयोग की अपेक्षा के साथ जब उपजिलाधिकारी नानपारा के पास पहुंचे तो उन्होंने तानाशाही रौब में आकर उनसे अभद्र व्यवहार किया और ड्रेस कोड आदि के बारे में अनावश्यक बहस करते हुए कहा कि बैठक करने के लिए मुकदमो की सुनवाई नही रोकी जाएगी, एक दिन पहले सूचना देना चाहिए, साथ ही अपमानित करने के उद्देश्य से अधिवक्तागण को अनाप शनाप कहा। जिसके बाद अधिवक्तागण ने क्षुब्ध होकर आवश्यक बैठक की और एकमत होकर यह निर्णय लिया गया कि उपजिलाधिकारी नानपारा व तहसीलदार नानपारा के स्थानांतरण तक न्यायिक कार्य नही किया जाएगा, इसके अलावा उक्त के खिलाफ राजस्व परिषद मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश शासन व जिलाधिकारी बहराइच को पत्र भी लिखा जाएगा। इसके पश्चात सभी अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर उपजिलाधिकारी व तहसीलदार मुर्दाबाद व अधिवक्ता एकता जिंदाबाद के नारे लगाए और तहसील गेट के सामने नानपारा बहराइच मार्ग पर कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया जिससे आवागमन बाधित रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.