महाराजपुर पुलिस ने पकड़ा 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

महाराजपुर पुलिस ने पकड़ा 1 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा | New India Times

पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह सागर द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना महाराजपुर द्वारा गाजा जप्त किया गया। महाराजपुर थाना अंतर्गत सुना पंजरा मैं खेत में बने टपरा से 1 किलो 300 ग्राम गांजा जप्त किया। पुलिस अधीक्षक सागर अतुल सिंह के निर्देशन में एवं अनुविभाग अधिकारी पूजा शर्मा के मार्गदर्शन में सोमवार को सुना पंजरा में खेत बने टपरा में से अवैध गांजा जप्त किया।जिसमें आरोपी सुनील पिता रमेश दुबे उम्र 36 वर्ष को गिरफ्तार कर थाना लाया गया एवं धारा 8/ 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मानस द्विवेदी, सहायक उपनिरक्षक हुकम सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश आर्मो, आरक्षक कुलबंत, अजय, जितेन्द्र का सराहनीय योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.