साबिर खान, गुरुग्राम/नई दिल्ली, NIT:

दिल्ली की सीमाओं पर तीन कृषि बिलों के खिलाफ किसानों का आंदोलन दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। भीमसेना शुरू से किसान आंदोलन का समर्थन कर रही है। भीमसेना चीफ़ नवाब सतपाल तंवर भारत बंद के दौरान किसानों के साथ धरने पर भी बैठे और सड़क को पूरी तरह सील करके जाम कर दिया था। भीमसेना चीफ़ नवाब सतपाल तंवर का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट करके हरियाणा की भाजपा खट्टर सरकार को गिराने की बात कही है। तंवर ने ट्वीट किया कि “हरियाणा के निर्दलीय और जेजेपी के विधायकों और दुष्यंत चौटाला जी यदि जमीर जिंदा है तो किसानों के समर्थन में भाजपा खट्टर सरकार से समर्थन वापिस लेकर सरकार गिरा दो।”
भीमसेना चीफ़ नवाब सतपाल तंवर ने ट्वीट में दुष्यंत चौटाला, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, गृहमंत्री अनिल विज, मुख्यमंत्री कार्यालय, बीजेपी हरियाणा, हरियाणा यूथ कांग्रेस, हरियाणा किसान यूनियन को भी मेंशन किया है। यदि बीजेपी सरकार से विधायकों ने अपना समर्थन वापिस ले लिया तो बीजेपी सरकार गिर जाएगी।
