त्रिवेन्द्र जाट, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

आगामी नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षदों के चुनाव को लेकर अपना प्रतिनिधित्व को लेकर सागर जिले की तहसील देवरी में आज सोमवार को चौरसिया धर्मशाला में कुशवाहा समाज की महत्वपूर्ण बैठक की गई। जिसमें समाज के जनप्रतिनिधि सभी दलों के कुशवाहा समाज के पदाधिकारी गण व सभी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे जिसमे समाज का मुख्य मुद्दा आगामी होने वाले नगरपालिका चुनाव में समाज का अध्यक्ष बनाने की बात रखी गई। बैठक में जनपद उपाध्यक्ष महेन्द्र पटेल ने साफ स्पष्ट तौर पर कहा कि चाहे भाजपा हो या कांग्रेस जो पार्टी नगर पालिका चुनाव में अध्यक्ष का टिकिट देगी तो सम्पूर्ण देवरी नगर की कुशवाहा समाज एक होकर उस पार्टी का सम्मान करके उस प्रत्याशी को जितायेगी साथ ही अन्य दूसरी पार्टी का साफ तौर पर बहिष्कार कर खुल कर विरोध करेगी और यदि भाजपा कांग्रेस दोनों पार्टी टिकट नहीं देती है तो कुशवाहा समाज अपना प्रत्याशी स्वयं उतारेगी जिसको पूरी समाज व अन्य समाज जो साथ देगी उन सब के साथ आगामी नगरपालिका अध्यक्ष कुशवाहा समाज का ही होगा तथा साथ देने वाले अन्य समाज वर्ग के साथ हमेशा कुशवाहा समाज भी साथ खडा रहेगा। इस दौरान बैठक में जनपद उपाध्यक्ष महेन्द्र पटेल, रमेश पटेल, पूर्व पार्षद मंजू पटेल, पूर्व पार्षद गौरीशंकर पटेल, नारायण पटेल, सुनील पटेल, राजाराम पटेल, सरपंच तुलसीराम पटेल, रामेश्वर पटेल, तेजराम पटेल, गनेश पटेल, नर्वदा प्रसाद पटेल, देवेन्द्र पटेल, दयाल पटेल आदि कुशवाहा (पटेल) समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
