चौक के सर्राफ कैलाश चंद्र जैन के घर व शोरूम सहित कई जगहों पर आयकर विभाग ने की कार्रवाई | New India Times

सद्दाम हुसैन, लखनऊ (यूपी), NIT:

चौक के सर्राफ कैलाश चंद्र जैन के घर व शोरूम सहित कई जगहों पर आयकर विभाग ने की कार्रवाई | New India Times

आयकर विभाग की टीम ने सोमवार दोपहर राजधानी के चौक स्थित बड़े सर्राफा कारोबारी कैलाश चंद जैन के चार ठिकानों पर कार्रवाई शुरू की। आयकर विभाग ने दो घंटे की जांच के बाद भी खुलासा नहीं किया कि उन्होंने सर्राफा के ठिकानों पर छापामारा या फिर सर्च कर रहे हैं। जबकि आयकर टीम के साथ में बड़े पैमाने पर पुलिस फोर्स मौजूद है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि कैलाश चंद जैन के चौक सर्राफा स्थित आदेश कुमार जैन और सिद्धार्थ जैन के दो शोरूम और उनके दोनों के स्थानीयआवासों पर अधिकारियों की टीम दोपहर 1:00 बजे से जांच कर रही है।
जांच के दौरान काफी दस्तावेज पाए गए हैं, जिनमें गड़बड़ी का अंदेशा व्यक्त किया गया है। आयकर विभाग की कार्रवाई शुरू होते चौक सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। बहुत से कारोबारी ताबड़तोड़ शोरूम बंद करके निकल गए।

उधर, चौक सर्राफा एसोसिएशन के प्रवक्ता डॉ राजकुमार वर्मा ने बताया कि उन्होंने आयकर टीम से बातचीत की तो उन्होंने इस बात की पुष्टि नहीं की कि कैलाश चंद जैन के आवास और शोरूम पर आयकर छापा पड़ा या फिर सर्च को लेकर जांच कर रहे हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article