पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आज रविवार को क्षेत्र के नागरिकों की सुविधा तथा उनकी समस्याओं का निदान एक ही जगह पर त्वरित किया जा सके इसके लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। उक्ताश्य के विचार प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने जनसमस्या निवारण शिविर में कहे।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आज रविवार को 38 नम्बर बंगले पर आमजन की समस्याओं के निराकरण के लिए जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया। जनसमस्या निवारण शिविर में विद्युत, जल, सफाई, खाद्य, पुलिस आदि के हितग्राहियों की समस्या का निराकरण किया गया।
ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने शिविर में गेंडे वाही सडक से आई श्रीमती मीरा छिलवार पत्नी स्व. श्री पप्पू छिलवार को विधवा पेंशन की स्वीकृति एक घंटे में दिलवाई इस पर श्रीमती मीरा छिलवार ने ऊर्जा मंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि पिछले दस माह से भटक रही थी, फिर भी कोई सुनवाई नही हो रही थी शिविर में आई तो मेरा काम एक घंटे में हो गया साथ ही मेरे पति की मृत्यू होने पर 2 लाख रूपये संबल योजना के तहत दिलवाये और मेरी बेटी की शादी का भी भरोसा दिलाया है।
प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर आज फिर अपनी जानी-मानी शैली के अनुसार आम जनों से मिलने के लिए स्कूटर चला कर स्वयं ही क्षेत्र में लोगों की समस्याएं जानने के लिए निकल पड़े। क्षेत्र में उन्हें जहां भी नागरिक मिले उन्होंने विभिन्न समस्याओं के बारे में मंत्री श्री तोमर को बताया। मंत्री श्री तोमर ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही अनेक समस्याओं का निराकरण भी शीघ्र कराने का आश्वासन आम जनों को दिया।
