डाॅ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आदिवासी समाज ने अंबेडकर नगर तीखी ईमली पहुंच कर दी श्रद्धांजलि | New India Times

रहीम शेरानी, अलीराजपुर (मप्र), NIT:

डाॅ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर आदिवासी समाज ने अंबेडकर नगर तीखी ईमली पहुंच कर दी श्रद्धांजलि | New India Times

सिम्बोल ऑफ नॉलेज बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर अलीराजपुर में स्थानीय अंबेडकर नगर तीखी ईमली पहुँच कर आदिवासी समाज के सगाजन बाबा साहेब को श्रद्धा सुमन एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अजाक्स जिला अध्यक्ष डॉ नरेंद्रसिंह भयडिया ने कहा कि बाबा साहब के त्याग, तप एवं बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है, हमें उनके बताए गए मार्ग पर चलने की जरूरत है और समाज को सही दिशा देने का काम समाज के बुद्धिजीवियों को करना चाहिए।

अजाक्स जिला महासचिव भंगुसिंह तोमर ने कहा है कि बाबा साहेब द्वारा रचित संविधान के सही अमलीकरण कराने में उनकी भूमिका पर अपनी बात रखी और बाबा साहेब के विचारों पर चलकर समता, स्वतंत्रता एवं बंधुत्व के नारे को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।शासकीय भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय महू से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने वाले प्रो0 डॉ0 मुकेश अजनार ने कहा कि बाबा साहेब देश के ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के प्रेरणा स्रोत थे। बाबा साहेब के संविधान को दूसरे लोकतांत्रिक देशों ने भी अनुसरण कर अपनाया है। वर्तमान में हम को बाबा साहेब के बताए गए सिद्धांतों पर चलकर समाज हित में कार्य करने की आवश्यकता है तभी बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी। श्रद्धांजलि कार्यक्रम को केरमसिंह चौहान, जयस जिला अध्यक्ष विक्रमसिंह चौहान, उपाध्यक्ष अरविंद कनेश ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन अजाक्स जिला उपाध्यक्ष केरम जमरा तथा आभार अजाक्स जिला उपाध्यक्ष रतनसिंह रावत ने माना।

इस अवसर पर श्रीमति चौहान मेडम, देवीसिंह मंडलोई, वीरेंद्रसिंह डुडवे, दिनेश चौहान, रवि लोहारिया, मेहताब सिंह निंगवाल एवं स्थानीय अंबेडकर नगर के समाजजन उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.