रफीक आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

संविधान रचियता भारत रत्न डॉ. बाबासाहब अम्बेडकर के 64वें परिनिर्वाण दिवस पर श्रृध्दा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रृध्दांजली दी गई। विधायक सुनील उईके के मुख्यआतिथ्य एवं अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस के गुरुचरण खरे की अध्यक्षता में परिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रृध्दांजली दी गई। ब्लॉक अध्यक्ष विनोद निरापुरे, नपाध्यक्ष सुभाष गुलबाके, क्षैत्रिय अध्यक्ष सोहन सरेयाम, नीटूगांधी, प्रवक्ता लखन पण्डोले सहित सभी वक्ताओं ने ऐसे महामानव के द्वारा शोषित पीड़ित उपेक्षित वर्गों के हितों की रक्षा करने वाले संविधान रचयिता ने देश हित किये गये कार्यों को याद किया। इस अवसर पर विधायक निधि से गरीबों को ठण्ड से बचने के लिए कंबल वितरण किया, वरिष्ठ कांग्रेस जन, एवं समस्त अनुषांगिक संगठन, युवक कांग्रेस सेवादल एनएसयू आई, एससी, एसटी, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, श्रम प्रकोष्ठय एवं महिला कांग्रेस एवं समस्त कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई।
