शिया समुदाय में संपन्न हुआ 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह | New India Times

मेहलका अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिया समुदाय में संपन्न हुआ 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह | New India Times

शिया समुदाय की अहम शख्सियत और शायर आबिद क़ज़लबाश उर्फ जानी पहलवान ने बताया कि 5 दिसंबर 2020 शनिवार को शिया समुदाय के 14 जोड़ों का सामूहिक विवाह इमामिया मस्जिद, सिंधीपुरा, बुरहानपुर में उम्मे कुलसुम ट्रस्ट, भावनगर, गुजरात के तत्वधान में शिया समुदाय की प्राचीन परंपरा अनुसार संपन्न हुआ। इस अवसर पर मौलाना करीम नाज़िर अचलपुर महाराष्ट्र और मौलाना मोबीन हैदर बुरहानपुर ने निकाह संपन्न कराया। इस अवसर पर बुरहानपुर के विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा भैया ने भी शिरकत की। जानी पहलवान ने बताया कि हमारे समुदाय के युवकों को शादी ब्याह की चिंता से मुक्त करने के उद्देश्य से और समुदाय को एकत्रित करने के उद्देश्य यह सामूहिक विवाह संपन्न किया गया है, जिसमें समुदाय के समस्त लोग मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.