चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले वाहन चालक के विरुद्ध जहांगीराबाद पुलिस ने किया मामला दर्ज | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज़ खान, भोपाल (मप्र), NIT:

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले वाहन चालक के विरुद्ध जहांगीराबाद पुलिस ने किया मामला दर्ज | New India Times

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले वाहन चालक के विरुद्ध जहांगीराबाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों से अभद्रता कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले वाहन चालक के विरुद्ध जहांगीराबाद पुलिस ने किया मामला दर्ज | New India Times

भोपाल के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में पुलिस कंट्रोल रूम के सामने कल रात्रि चेकिंग पॉइंट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों ने राजभवन की तरफ से आ रही वाहन क्रमांक MP04CU1441 के चालक सुमित अग्रवाल द्वारा शीटबेल्ट नहीं लगाने पर उन्हें रोका गया, जिस पर सुमित अग्रवाल द्वारा पुलिस कर्मियों के साथ अभद्रता की गई। जिससे वाहन चालक सुमित अग्रवाल के विरुद्ध थाना जहांगीराबाद में अपराध क्रमांक 1123/20 अंतर्गत धारा 353, 294 IPC के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, साथ ही आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना भी किया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.