यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवॉर्ड के लिए प्रतिभाओं का हुआ चयन | New India Times

भैरू सिंह राजपुरोहित, नई दिल्ली, NIT:

यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवॉर्ड के लिए प्रतिभाओं का हुआ चयन | New India Times

यूथ वर्ल्ड सोशल मंच जो सदैव सकारात्मकता के लिए कार्य करता है और समय समय पर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता और अवार्ड समारोह का आयोजन करता है। मंच के द्वारा आगामी वर्चुल समारोह यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवार्ड एंड प्रतिभा परिचय विशेषांक का आयोजन किया जा रहा है।

यूथ वर्ल्ड द्वारा आयोजित होने वाले इंडियन आइकॉन अवॉर्ड समारोह के बारे में निदेशक मधु माया सिंह ने बताया की इस अवार्ड के लिए कला, साहित्य, चिकित्सा, लेखन, समाज सेवा, मॉडलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभाओं का चयन कर उन्हें इंडियन आइकॉन अवार्ड 2020 से नवाजा जाएगा और इस सभी चयनित प्रतिभाओं का परिचय यूथ वर्ल्ड प्रतिभा परिचय विशेषांक 2021 में प्रकाशित किया जाएगा और इसी श्रंखला में अलवर राजस्थान से साहित्य के क्षेत्र में अग्रणी युवा प्रतिभा प्रिया शर्मा, दिल्ली से समाज सेवी एम पी सिंह, नागपुर से मोहन लेयर, सोनीपत हरियाणा से पर्यावरणविद शालिनी नागपाल, दिल्ली से साहित्य के क्षेत्र में डॉ मीनाक्षी सुकुमारन, महिला सशक्तिकरण में दिल्ली से डॉ संगीता आहूजा, समाज सेवा कार्य में अग्रणी दिल्ली से ज्योति शर्मा, बाल प्रतिभा अक्षत सुकुमारन का चयन किया जा चुका है और अन्य प्रतिभाओं का चयन भी जल्द किया जाकर सभी चयनित प्रतिभाओं को कोरियर के माध्यम से यूथ वर्ल्ड इंडियन आइकॉन अवॉर्ड भेंट किया जाएगा।

By nit