कोविड-19 से मास्क द्वारा सुरक्षा ही वैक्सीन है: एडीजे सुंदरलाल। कोविड-19 के संबंध में टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

कोविड-19 से मास्क द्वारा सुरक्षा ही वैक्सीन है: एडीजे सुंदरलाल। कोविड-19 के संबंध में टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन | New India Times

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार ताल्लुका विधिक सेवा समिति बाड़ी द्वारा कोविड-19 के विरुद्ध अभियान के तहत ताल्लुका मुख्यालय पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उक्त टास्क फोर्स के सदस्यों के साथ अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश बाड़ी सुंदर लाल वंशीवाल द्वारा आज 23 नवंबर 2020 को मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में बंशीवाल द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कोविड महामारी चरम पर है तथा लोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रही है आमजन के सामने विभिन्न प्रकार की समस्याएं आ रही हैं, जैसे कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने या स्वयं के कोरोना होने पर क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, कहां जाना चाहिए, कैसे स्वयं को घर पर आइसोलेट करना चाहिए। इस प्रकार की अनेक जानकारियों का अभाव है इसके चलते लोग मानसिक रूप से परेशान हैं इस संबंध में ताल्लुका विधिक सेवा समिति द्वारा ताल्लुका में कोविड-19 से बचाव एवं जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
कोरोना संक्रमण से आमजन को जागरूक किए जाने एवं सहायता का प्रयास किया जा रहा है, वर्तमान में कोरोना संक्रमण से मास्क द्वारा ही सुरक्षा ही वैक्सीन है मीटिंग में सदस्यों द्वारा कोविड-19 के संबंध में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर विचार विमर्श किया गया। मीटिंग में बीसीएमओ गब्बर सिंह, एसआई गजानंद, संस्था शिवशक्ति सेवा मंडल से अशोक बंसल एवं ब्रजकिशोर शर्मा पैनल अधिवक्ता उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.