गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; 
भोंगाव नगर की एक होनहार छात्रा ने यूजीसीनेट परीक्षा भूगोल विषय के साथ उत्तीण कर नगर एंव जनपद का नाम रोशन किया है। मोहल्ला सराय निवासी मोहकम सिंह भारती एवं मालती भारती की दूसरे नंबर की पुत्री मोहिनी शरन ने 74 स्थान प्राप्त कर अपने परिजनो की इच्छा पूरी करने के साथ ही नगर का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धी पर विधायक रामनरेश अग्निहात्री, प्राचार्य डा0 वीके सिंह, डायट प्राचार्य शैलेन्द्र सिंह, जवाहर नवोदय प्राचार्य डा0 सागर, डा0 मनोज दीक्षित, पूर्व विधायक हाकिमलाल वर्मा, हरीराम शाक्य, डा0 सुशील पाल, नगर पंचायत अध्यक्ष नसरीन बानो, अकबर कुरैशी, पूर्व न0प0 अध्यक्ष बदरून निशा बेगम, उपमा दीक्षित, रामसिहं वर्मा, छेदा लाल वर्मा, औतार सिंह राठौर, सुरेन्द्र सिंह, लाखन सिंह कठेरिया, पवन यादव, डा. आर.के. बौद्ध, टी.आर. शाक्य, बाई.बी.एस. के रा0अ0 सुरेश बौद्ध आदि ने बधाई दी है।
