शिक्षक संघ एकीकृत ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी का किया आभार व्यक्त | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

शिक्षक संघ एकीकृत ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी का किया आभार व्यक्त | New India Times

राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के प्रतिनिधि मंडल ने 2018 में नियुक्त शिक्षकों के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जिला संस्थापक चन्द्रभान चौधरी के नेतृत्व में मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद व जिला शिक्षा अधिकारी प्रारभिक कार्यलय में जाकर चर्चा कर इस आशय का पत्र सौंपा।

जिला संस्थापक चन्द्रभान चौधरी ने बताया कि 2018 में नियुक्त शिक्षकों के 2 वर्ष परिवीक्षा काल पूर्ण होने पर वेतन नियमतीकरण पिछले माह में 182 शिक्षकों के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जिला परिषद में अनुमोदन के लिए भेजे गए थे जिनकी पिछले एकीकृत संघ ने मिलकर अनुमोदन की मांग की जिसे आज जिला परिषद ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रारम्भिक शिक्षा में भेज दिया। वहीं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यलय के प्रतिनिधि संजय श्रीवास्तव ने बताया कि किसी कार्य से जयपुर होने के कारण आज आदेश जारी नहीं हो पाए हैं जिन्हें सोमवार तक आदेश जारी कर दिए जाएंगे। संघ की जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा व चोलसिंह जाट ने जिला परिषद अधिकारी व जिला शिक्षा अधिकारी के सहयोगी का उक्त कार्य करने पर आभार जताया। अगले माह से 2018 में नियुक्त शिक्षकों के 2 वर्ष का परिवीक्षा काल पूर्ण होने पर 182 शिक्षकों को पूरा वेतन मिल सकेगा। संघ के मनोज पोसवाल व नरेंद्र गोस्वामी ने बताया कि शेष प्रकरणों को भी जल्दी निकलवाने का संघ प्रयास करेगा व अन्य विभिन्न शेष प्रकरणों को अधिकारियों से मिलकर निपटायेगा। 2018 के नियुक्ति शिक्षकों ने आपस में एक दूसरे को बधाई देकर मिठाई खिलाकर अधिकारियों का आभार जताया। इस अवसर पर नरेंद्र गोस्वामी, श्यामवीर सिंह, कैलाशी लाल, रजनीकांत शर्मा, नावलकिशोर, नवल गिरी, भारत, गंगाराम गुर्जर, राकेश प्रजापति, लॉवकुश लागरी, खेमराज कंषाना, मोनिका राजोरिया व अन्य उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.