हिमांशु सक्सेना, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कल 10 नवंबर को मतगणना के बारे में जानकारी देने के लिए ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, जिला उप निर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक अमित सांघी व जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्मा ने एमएलबी कॉलेज में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में जिला उपनिर्वाचन अधिकारी आशीष तिवारी ने जानकारी में बताया कि कल मतगणना ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व व डबरा विधानसभा की होनी है जिसमें सभी के लिए मोबाइल प्रतिबंधित रहेगा। मीडिया के लिए मीडिया कक्ष तक ही मोबाइल ले जाने की अनुमति रहेगी।
कल मतगणना के दिन ऐसा रहेग पार्किंग का इंतेज़ाम
कल विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के लिए मत गणना की जानी है। इसी को देखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक विवस्था बनाये रखने के लिए पार्किंग के इंतेज़ाम पहले से ही कर दिये है। पार्किंग के इंतेज़ाम ऊपर चित्र में दर्शाये गए हैं।
