संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में NPS कर्मचारियों ने पोस्ट कार्ड पत्र लिखकर की पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में NPS कर्मचारियों ने पोस्ट कार्ड पत्र लिखकर की पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग | New India Times

संयुक्त मोर्चा कर्मचारी संघ के तत्वावधान में NPS कर्मचारीयों ने खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर तिरला में बैठक आयोजित कर माननीय प्रधानमंत्री महोदय भारत सरकार व मुख्यमंत्री महोदय मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम पोस्ट कार्ड पत्र लिखकर देश में 1 जनवरी 2004 से लागू व मध्यप्रदेश में 1 जनवरी 2005 से लागू कर्मचारियों के बुढापे का सहारा पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर बाजार आधारित नई पेंशन व्यवस्था को लागू कर दिया गया है, जिस में सेवा निवृत्ति के बाद प्राप्त पेंशन अत्यंत न्यून व असंतोषजनक है। जिसमें कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित नहीं है, जिसने देश को अपनी वर्षों की सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारी आर्थिक तंगहाली के कारण दर-दर भटक रहे हैं। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन व्यवस्था को लागू करवाकर कर्मचारियों व उनके परिवारों के भविष्य को सुरक्षित कर उनके साथ न्याय करेंगे।

इस अवसर पर योगेन्द्र कुमार पाण्डे, मनीष शुक्ला, जीवन मकवाना, राकेश मुकाती, राजेन्द्र ठाकुर, सोहनलाल पाटीदार श्रीमती संगीता यादव, सुश्री ललीता चौहान, श्रीमती नीता तिवारी, श्रीमती अस्मिता निगम आदि अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.