इंडो नेपाल बॉर्डर रुपईडीहा में लगभग 50 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | New India Times

फराज़ अंसारी, ब्यूरो चीफ, बहराइच (यूपी), NIT:

इंडो नेपाल बॉर्डर रुपईडीहा में लगभग 50 लाख रुपए की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार | New India Times

42 वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि एसएसबी के जवान सीमाओं की सुरक्षा तथा तस्करी को पूर्ण रूप से खत्म करने के उद्देश्य से सीमा पर लगातार गश्त कर रहे हैं। इसी दौरान सीमा चौकी रुपईडीहा के द्वारा 50 लाख की स्मैक बरामद की गई जिसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया जो नेपाल से भारत में आरहा था। एसएसबी और स्थानीय पुलिस के संयुक्त गश्त के दौरान यह स्मैक पकड़ी गई। सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद पकड़े गए तस्कर को रुपईडीहा थाने के सुपुर्द कर दिया गया। एसएसबी 42 वाहिनी लगातार सीमाओं की सुरक्षा हेतु ड्यूटी कर रही है। इसी क्रम में एसएसबी 42 वाहिनी और पुलिस के जवान गश्त कर रहे थे तभी सीमा पार से एक युवक आता दिखाई दिया, जब जवानों ने उसे रुकने के लिए कहा तो वह भागने लगा इस पर गश्ती दल ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सद्दाम मनिहार बताया है। वह नेपाल के बांके जिले के नेपाल गंज थाने के फुलटेकरा वार्ड नंबर 21 का रहने वाला है। युवक ने बताया कि वह नेपाल से स्मैक ले जाकर भारत में अधिक दाम पर बेचता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.